आगरालीक्स …आगरा के आईपीएल के बुकी श्याम वोहरा ने रिमांड पर एसटीएफ को 10 बुकियों के नाम बताए हैं, इसमें आगरा के भी बुकी हैं, आगरा पुलिस ने श्याम वोहरा के 10 एकाउंट सीज कर दिए हैं, इन एकाउंट में 65 लाख रुपये हैं।
20 अप्रैल 2018 की रात को एसटीएफ ने आगरा के ताजंगज पंचवटी निवासी श्याम वोहरा को आईपीएल के आॅनलाइन सटटे का एक्सचेंज चलाने पर अरेस्ट किया है, उसके साथ ही बल्केश्वर निवासी अंकित और शैलेष को नोएडा में जेपी गीं्रस से अरेस्ट किया है। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया है कि श्याम वोहरा स्कूटर से चलता था लेकिन सटटे में घुसने के बाद उस पर तमाम लग्जरी गाडी हैं। उसका संरक्षण नेता और अधिकारी कर रहे थे। कुछ ही सालों में वह आॅनलाइन सटटै के एक्सचेंज का खिलाडी बन गया है। श्याम वोहरा का बेटा एक कान्वेंट स्कूल में पढता है, उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो अपलोड किए थे। एक फोटो वायरल हो गया। शेष डिलीट कर दिए गए थे। जो फोटो वायरल हुआ है वह मुंबई के फाइव स्टार होटल में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के साथ है। शनिवार को दोपहर बाद उसे भी डिलीट कर दिया गया।
एसटीएफ यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या वास्तव में खिलाड़ी बुकियों के संपर्क में रहते हैं। होटल में खिलाड़ियों से मुलाकात किसने कराई थी। कब हुई थी। कौन.कौन गया था। एसटीएफ को दिल्ली और नोएडा के कुछ बड़े बुकियों के नाम पता चले हैं। श्याम वोहरा के उनसे संबंध है।
मैच फिक्स कराने की आशंका
एसटीएफ यह आशंका भी जता रही है कि आईपीएल के मैच फिक्स तो नहीं कराए गए, । हालांकि अभी इसके प्रमाण नहीं मिले हैं। श्याम वोहरा से दोबारा पूछताछ हो सकती है। मैच फिक्स होते हैं तो खिलाड़ियों को पैसा कैसे पहुंचता है। खिलाड़ियों से पहचान कौन करता है। किसके जरिए बुकी खिलाड़ियों से मिलते हैं। पूर्व में एक भारतीय खिलाड़ी के शादी समारोह में आगरा से कई बुकी पहुंचे थे। उस खिलाड़ी से संपर्क किसके जरिए हुआ था। यह सवाल भी एक बार फिर उठा है। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह का मीडिया से कहना है कि छापेमारी और गिरफ्तारी का दौर जारी रहेगा। कई बुकी एसटीएफ की सूची में हैं।
नौ घंटे रिमांड
बुकी श्याम वोहरा को एसटीएफ ने नौ घंटे की रिमांड पर लिया, उसने आगरा, दिल्ली के 10 बुकी के नाम बताए हैं, इनकी धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, श्याम वोहरा के आगरा की आईडीबीडीआई बैंक में 10 एकाउंट हैं, इसमें 65 लाख रुपये हैं, ये एकाउंट श्याम वोहरा, उनकी पत्नी और परिजनों के नाम हैं। इन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही ताजगंज क्षेत्र में श्याम वोहरा के करोडों की संपत्ति है, तीन कंपनियां हैं और कई कंपनियों में वह पार्टनर भी है। आगरा में भी बडे स्तर पर आईपीएल का सटटा लगाया जा रहा था, श्याम वोहरा के अरेस्ट होने के बाद आगरा के बुकी भूमिगत हो गए हैं। कई बुकी अपने परिवार के साथ घर को खाली कर चले गए हैं।
फाइल फोटो