आगरालीक्स… आगरा के होटल में आईपीएल की गेंदों पर सटटा लग रहा था, पुलिस ने छापा मारकर तीन सटोरियों को अरेस्ट किया है, इनके पास से 11 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आईपीएल के बडे सटोरिया श्याम वोहरा को अरेस्ट करने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार रात को पुलिस ने एक होटल में छापा मारा, होटल का कमरा खुलते ही खलबली मच गई। पुलिस ने होटल के कमरे से तीन सटोरियों के साथ 11 मोबाइल और कैश जब्त किया है। सटोरियों द्वारा किराए पर रूम लेकर सटटा खेला जा रहा था, उनके अन्य साथियों को पकडने के लिए पूछताछ की जा रही है।
29 अप्रैल को आगरा में पकडा सटटा
29 अप्रैल 2018 को आगरा में आॅनलाइन आईपीएल सटटा लगाने वाले रैकेट को पकडा है, एएसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर मारे गए छापे में नेता सहित तीन को अरेस्ट किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
एएसपी सीओ हरीपर्वत रवीना त्यागी को सूचना मिली थी कि खुद को नेता बताने वाला अनुराग उपाध्याय क्रिकेट की बुक चलाता है। इलाके में रंगबाजी करता है, सफारी गाड़ी में प्राइवेट गनर लेकर चलता है। पुलिस वाले भी उसे सलाम करते हैं। एएसपी के निर्देश पर शनिवार रात को सिकंदरा पुलिस ने खंदारी के आजाद नगर की गली नंबर पांच में दबिश दी। मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। घर में ही बुक चल रही थी। मुख्य आरोपित प्राइवेट गनर लेकर चलता था। गिरफ्तारी के समय भगवाधारी बेचैन हो गए। गिरफ्तारी का कारण पता चलने के बाद सभी शांत बैठ गए। यह कहने लगे के पूर्व में विश्व हिंदू परिषद में रहा है। वर्तमान में नहीं था।
खंदारी पुलिस को नहीं दी दबिश की जानकारी
एएसपी रवीना त्यागी ने खंदारी पुलिस चौकी के बजाय सिकंदरा पुलिस को दबिश के लिए भेजा, पुलिस के छापे में बुक चलती मिली। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया। देर रात आरोपियों को हरीपर्वत पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
10 बुकियों के नाम
आगरा के आईपीएल के बुकी श्याम वोहरा ने रिमांड पर एसटीएफ को 10 बुकियों के नाम बताए हैं, इसमें आगरा के भी बुकी हैं, आगरा पुलिस ने श्याम वोहरा के 10 एकाउंट सीज कर दिए हैं, इन एकाउंट में 65 लाख रुपये हैं।
20 अप्रैल 2018 की रात को एसटीएफ ने आगरा के ताजंगज पंचवटी निवासी श्याम वोहरा को आईपीएल के आॅनलाइन सटटे का एक्सचेंज चलाने पर अरेस्ट किया है, उसके साथ ही बल्केश्वर निवासी अंकित और शैलेष को नोएडा में जेपी गीं्रस से अरेस्ट किया है। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया है कि श्याम वोहरा स्कूटर से चलता था लेकिन सटटे में घुसने के बाद उस पर तमाम लग्जरी गाडी हैं। उसका संरक्षण नेता और अधिकारी कर रहे थे। कुछ ही सालों में वह आॅनलाइन सटटै के एक्सचेंज का खिलाडी बन गया है। श्याम वोहरा का बेटा एक कान्वेंट स्कूल में पढता है, उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो अपलोड किए थे। एक फोटो वायरल हो गया। शेष डिलीट कर दिए गए थे। जो फोटो वायरल हुआ है वह मुंबई के फाइव स्टार होटल में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के साथ है। शनिवार को दोपहर बाद उसे भी डिलीट कर दिया गया।