आगरालीक्स….कल से आईपीएल की धूम…दस टीमों के बीच मुकाबला. इस बार न धोनी कप्तान और न ही विराट. जानिए कितने दिन तक चलेगा टूर्नामेंट और कितने होंगे मैच
चुनावी माहौल् समाप्त हो गया है. बोर्ड के एग्जाम्स को छोड़कर सभी क्लासेस के एग्जाम्स भी खत्म हो गए हैं. लेकिन कल से आईपीएल का 15वां सीजन शुरू हो रहा है. आईपीएल का इंतजार हर साल लोगों को रहता है, खासकर बच्चों और युवाओं में इस लीग को लेकर जबर्दस्त क्रेज है. हर किसी की अपनी—अपनी फेवरेट टीम हैं. किसी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पसंद हैं तो किसी को मुंबई इंडियंस, किसी को धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स पसंद आती है तो किसी को दिल्ली डेयरडेविल्स..खैर ये तो हो गई लोगों की पसंद की बात, अब आपको बताते हैं कि इस बार कितना खास होने वाला है ये टूर्नामेंट
10 टीमें पहली बार
पहली बार 10 टीमों के बीच आईपीएल खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में लखनऊ की सुपर ज्वाइंट्स भी शामिल हुई है तो वहीं गुजरात की टीम भी इस बार टूर्नामेंट में उतर रही है. पहला मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा.
लीग में खेले जाएंगे 70 मैच
आईपीएल के इस सीजन में 70 मैच लीग के खेले जाएंगे. 26 मार्च से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट के 22 मई तक लीग मैच ही खेले जाएंगे. इसके बाद फाइनल सहित चार और मैच खेले जाएंगे.