आगरालीक्स… आगरा में ताजमहोत्सव का आगाज 18 मार्च से सिंगर जावेद अली की प्रस्तुति से होगा, शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर प्रस्तुति होंगी। शुक्रवार को डीएम गौरव दयाल ने प्रेसवार्ता में ताजमहोत्सव आयोजन की जानकारी दी।
इस बार ताजमहोत्सव को विलेज थीम पर सजाया गया है, प्रवेश द्वार बुलंद दरवाजा की तरह तैयार किए गए हैं, मुक्ताकाशीय मंच पर ताजमहल बैकड्रॉप में है। ताज महोत्सव का आयोजन 18 से 27 मार्च तक शिल्पग्राम में होगा।
ये होंगे कार्यक्रम
18 मार्च: जावेद अली
19 मार्च: अहसान भारती घुंघरू वाला
20 मार्च: रवि पवार के बैंड ताज सिंफनी की प्रस्तुति
21 मार्च: संजीवनी
22 मार्च: फैशन शो
23 मार्च: अनूप जलोटा, रंजीत बारोट, जयंती माला
24 मार्च: अभिजीत सावंत
25 मार्च: लॉफ्टर नाइट में उदय दहिया, प्रताप फौजदार और प्रियंका वैद्य का पार्श्व गायन
26 मार्च: अहमद हुसैन व मो. हुसैन का शास्त्रीय गायन।
27 मार्च: ममता शर्मा।
पं. जसराज आएंगे
पद्म विभूषण पं. जसराज भी इस बार ताज महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम 21 मार्च की सुबह छह बजे से ग्यारह सीढ़ी के पास एडीए द्वारा विकसित गार्डन में होगा। वह तीसरी बार महोत्सव में प्रस्तुति देंगे।
Leave a comment