आगरालीक्स …आगरा में तपन ग्रुप के सात ठिकानों पर आयकर विभाग की 45 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम जांच में जुटी हैं। आगरा के साथ ही अन्य जिलों के आयकर अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हैं।
आयकर विभाग आगरा की इन्वेस्टिगेशन विंग के संयुक्त आयुक्त डॉ. अमरजोज के निर्देशन में आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीमों ने सोमवार सुबह आठ बजे से कार्रवाई शुरू की। टीम तपन ग्रपु की एग्रो कंपनी के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच में जुटी हुई है।

सात ठिकानों पर जांच में जुटी आयकर विभाग की टीमें
आयकर विभाग की टीम द्वारा आगरा में दयालबाग स्थित तपन ग्रुप की फैक्ट्री, रुनकता स्थित तपन ग्रुप की फैक्र्टी के साथ ही सात ठिकानों पर जांच की जा रही है। टीम खरीद बिक्री और कच्चे माल का ब्योरा चेक कर रही है। इसके साथ ही कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और लैपटॉप की जांच की जा रही है।