आगरालीक्स ..आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, 500 रुपये की चोरी के शक में 14 साल की बेटी की पिटाई से मौत, परिजनों ने रिश्तेदार पर पिटाई का लगाया आरोप। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 14 वर्षीय समीना की सोमवार को मौत हो गई, उसका 17 दिन से इलाज चल रहा था, समीना की मौत पर परिजनों ने रिश्तेदार पर पिटाई लगाने के आरोप लगाए हैं।
500 रुपये की चोरी के शक में पिटाई
समीना के पिता राजू निवासी ताजगंज का आरोप है कि 13 फरवरी को उनके रिश्तेदार सईद रुपये गिन रहे थे, इसमें 500 रुपये कम निकले, वह रुपये गिन रहे थे उस समय समीना वहां बैठी हुई थी। सईद ने समीना को कमरे में बंद कर पिटाई लगाई, उसके अंदरुमी चोट आने से बेहोश हो गई, उसे एसएन में भर्ती किया गया। एसएन में इलाज के दौरान समीना की मौत हो गई, पुलिस जांच में जुटी हुई है।