Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Janakpuri 2024 May be in Shahganj Agra , Rambarat on 28th September#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Janakpuri 2024 May be in Shahganj Agra , Rambarat on 28th September#Agra

373

आगरालीक्स… आगरा में जनकपुरी के आयोजन के लिए छह क्षेत्रों से हुई दावेदारी, कल हो सकती है घोषणा। 28 सितंबर को निकलेगी रामबारात, यहां सज सकती है जनकपुरी। ( Janakpuri 2024 May be in Shahganj Agra , Rambarat on 28th September) \


इस बार रामलला को समर्पित रामलीला, रामबारात और जनकपुरी का आयोजन होगा। आगरा में 17 सितम्बर शाम 06 बजे से श्री गणेश पूजन एवं मुकुट पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आरम्भ किया जायेगा। 20 सितम्बर से रामलीला मैदान पर राम कथा का मंचन प्रारम्भ होगा और 28 सितम्बर को भगवान श्री रामचन्द्र जी की वर यात्रा यानी रामबारात निकलेगी। इसके अगले दिन जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का समापन 16 अक्टूबर 2024 को रामचरित मानस, मास परायण का समापन, हवन, ब्राम्हण भोज एवं स्वरूपों की विदाई के साथ होगा।


कोठी मीना बाजार में सज सकती है जनकपुरी
इस बार जनकपुरी के आयोजन के लिए छह क्षेत्रों से दावेदारी हुई है। सबसे ज्यादा संभावना कोठी मीना बाजार शाहगंज में जनकपुरी के आयोजन की है। इसके साथ ही बल्केश्वर, कमला नगर, आवास विकास, शहीद नगर में जनकपुरी आयोजन के लिए दावेदारी की गई है।


रामलीला मैदान में होगा मंचन
रामलीला ग्राउण्ड को मेट्रो कारपोरेशन द्वारा उपयोग में लाया गया था, जिसे उन्होंने 06 माह पूर्व खाली कर दिया था, परन्तु रामलीला मैदान जिस स्थिति में उन्हें मिला था वर्तमान में वह पूर्व की स्थिति से भिन्न है। 03 स्टेजों में से 01 स्टेज टूटा है, सीढ़ियां टूटी है, कुछ जगह बाउण्ड्रीवॉल भी टूटी हुई है, जिसकी मरम्मत का कार्य मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा कराया जाना प्रस्तावित था, परन्तु अभी तक कार्यों को पूर्ण नहीं कराया गया है, उक्त के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह स्वयं व समिति के सदस्यों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर उनसे सम्बन्धित सभी समस्याओं का निस्तारण 10 सितम्बर से पूर्व कराना सुनिश्चित करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!