आगरालीक्स…जनकपुरी देखने जा रहे हैं तो जानें किस एंट्री गेट से जनकमहल सबसे नजदीक होगा. पार्किंग कहां हैं…इन रास्तों से होकर भी जा सकते हैं जनकपुरी…
आगरा के कमला नगर में जनकपुरी सजी है. देवलोक सी जनकपुरी सजी हुई है. भव्य और दिव्य जनकमहल सजा हुआ है जहां भगवान श्रीराम माता सीता और तीनों भाइयों के साथ लोगों को दर्शन देंगे. आज कमला नगर में भीड़ अधिक हो सकती है. ऐसे में लोगों के सामने कई समस्याएं हैं. किस एंट्री गेट से जाएं कि जनकमहल सबसे नजदीक मिले और कहां पार्किंग होगी और कौन—कौन से और कहां एंट्री गेट बनाए गए हैं.
हाइवे पर 7—8 एंट्री गेट
हाइवे से अगर आप जनकपुरी कमला नगर के लिए जाना चाहते हैं तो यहां करीब 7—8 एंट्री गेट बनाए गए हैं. हाइवे से ही आपको जनकपुरी की भव्यता और दिव्यता साफ नजर आ जाएगी. किसी भी गेट से आप एंट्री ले सकते हैं और कमला नगर में सजी जनकपुरी की भव्यता को निहार सकते हैं. सुल्तानगंज की पुलिया से लंगड़े की चौकी तक ये एंट्री गेट बने हुए हैं.
इस एंट्री गेट से सबसे नजदीक है जनकमहल
अगर आप जनकमहल जाने के लिए सबसे नजदीक का एंट्री गेट जानना चाहते हैं तो आप सेंट्रल बैंक रोड वाला एंट्री गेट को चुनें. एंट्री गेट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर ही शिवम पार्क हैं जहां भव्य जनकमहल बना हुआ है. इसके अलावा इसी रोड पर आपको आपरेशन सिंदूर की झांकी और अन्य भव्य झांकियां देखने को मिल जाएंगी.
पार्किंग के लिए यहां जाएं
अगर आप अपने वाहन को पार्क करना चाहते हैं तो आप मुगल रोड वाले एंट्री गेट से प्रवेश करें. प्रवेश करने के साथ ही यहां अस्थाई पार्किंग कई दिखाई दे जाएंगी जहां आप आप अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं.
दयालबाग से आने वाले इन एंट्री गेट से आएं
दयालबाग से अगर आप कमला नगर जनकपुरी देखने जा रहे हैं. तो दयालबाग से मुगल रोड को कनेक्ट होने वाले रास्ते से आप आ सकते हैं.