Monday , 23 November 2026
Home आगरा Janakpuri Agra 2026: A grand invitation procession was taken out from the Dakshinmukhi Hanuman Temple…#agranews
आगरा

Janakpuri Agra 2026: A grand invitation procession was taken out from the Dakshinmukhi Hanuman Temple…#agranews

412

आगरालीक्स...आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी में आने के लिए लोगों को दिया गया न्यौता. दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकली भव्य आमंत्रण यात्रा, राम बारात से पहले दिखा आस्था और उल्लास का विहंगम दृश्य

मिथिला सज चुकी है… जनकपुरी संवर चुकी है… अब बारी है शहरवासियों को जनकसुता के विवाह का निमंत्रण देने की। शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से जब भगवान गणेश जी की सवारी के साथ जनकपुरी महोत्सव की भव्य आमंत्रण यात्रा निकली तो सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आगे-आगे गणेश जी की सवारी, पीछे राजा जनक और रानी सुनैना का रथ और उसके पीछे हजारों दोपहिया-चारपहिया वाहनों का काफिला—पूरा दृश्य ऐसा था मानो राम बारात से पहले ही आगरा की सड़कों पर मिथिला उतर आई हो।

आमंत्रण यात्रा के माध्यम से भावना एस्टेट रोड पर भव्य रूप से सजी जनकपुरी में आने का शहरवासियों को निमंत्रण दिया गया। यात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ होकर गणपति किंग्स काउंटी, होली पब्लिक स्कूल, नील फ्लोरेंस सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। रथ पर राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल विराजमान थे। हाथ जोड़कर दोनों समस्त मिथिलावासियों और नगरवासियों को जनकसुता माता जानकी के विवाहोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते नजर आए।

रथ के पीछे खुली जीप में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 अध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक अजय गर्ग अवागढ़, मुख्य स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार गोयल, संतोष कटारा, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह आदि भी कर वंदन कर निमंत्रण देते चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालु मानो यही संदेश लेकर चल रहे थे—“आइए, भावना एस्टेट रोड पर सजी जनकपुरी में प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत कीजिए और जनकसुता के विवाह के साक्षी बनिए।”

हजारों वाहनों के काफिले ने बढ़ाई भव्यता
आमंत्रण यात्रा में हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए। वाहनों पर धार्मिक ध्वज और सजावट यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। लंबी कतार में चलते वाहनों का विहंगम दृश्य राम बारात से पहले ही जनकपुरी महोत्सव की भव्यता का एहसास करा रहा था। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि आमंत्रण यात्रा के माध्यम से पूरे शहर को भावना एस्टेट रोड पर सजी भव्य जनकपुरी में आने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव किसी एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे आगरा का उत्सव है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव के साक्षी बनने का आह्वान किया।

गणपति किंग्स काउंटी पर हुआ भव्य स्वागत
आमंत्रण यात्रा के गणपति किंग्स काउंटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष एवं जनकपुरी महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज बंसल की अगुवाई में गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट के बाहर यात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। यात्रा के पहुंचते ही आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमगा उठा और पुष्पवर्षा कर राजा जनक-रानी सुनैना सहित यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सजे हुए रथ और भगवान गणेश जी की सवारी के साथ पहुंची आमंत्रण यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Notices issued to 65 BLOs in Agra for negligence in SSR work…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएसआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस जारी....

आगरा

Agra News: Agra’s Radha Soami Blind School conveys a message of ‘celebration through service’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल में सेवा से सेलिब्रेशन का दिया...

आगरा

Agra News: Students from the Bhavna Estate branch of Brainobrain achieved great success at the 182nd Regional Abacus Competition

आगरालीक्स...आगरा के ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट के विद्यार्थियों ने 182वीं रीजनल अबेकस प्रतियोगिता...

आगरा

Agra News: Wedding procession in Agra attacked with sticks and clubs; five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घात लगाकर लौटी बारात पर लाठी डंडों से हमला. बच्चों...

error: Content is protected !!