Tuesday , 1 April 2025
Home आगरा Janakpuri Mahotsav 2023 Agra: Sita-Ram reached Janak Mahal with the band, Crowd of devotees gathered for darshan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Janakpuri Mahotsav 2023 Agra: Sita-Ram reached Janak Mahal with the band, Crowd of devotees gathered for darshan…#agranews

आगरालीक्स…बैंडबाजों संग जनकमहल पहुंचे सियाराम. दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब. किसी ने जोड़े हाथ तो किसी ने ली सेल्फी…

जनकपुरी महोत्सव में सतरंगी रोशनी बिखरी हुई है। सियाराम के गठजोड़े में बंधने के बाद जनक आवास (पीएल पैलेस) से सियाराम बैंडबाजों संग जनकपुरी का भ्रमण करते हुए मुख्य मंच पर पहुंचे। साथ में घोड़े और रथों पर सवार पिता राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न की सवारी थी। जगह-जगह श्रीराम संग जनकदुराली के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। लोग कहीं दीप प्रज्ज्वलित किए सियाराम की आरती उतारने के लिए बाट जोह रहे थे तो कहीं हाथों में फूल लिए स्वागत के लिए इंतजार रहे थे। मुख्य मंच पर सियाराम की आरती स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने की। इस अवसर पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

मंच पर स्वरूपों के पहुंचने के बाद उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। कोई दूर से स्वरूपों संग सेल्फी लेता तो कोई हाथ जोड़कर प्रणाम करता। श्रद्धा और भक्ति के पवित्र भावों के साथ जनकपुरी में बिखरी जगमग रोशनी और रामचरित मानस की चौपाईयों की स्वरलहरियों से वातावरण मिथिलानगरी से कुछ कम नहीं था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिद्धिधान सांस्कृतिक संस्था लखनऊ के ऋषिराज पाण्डे व आगरा के हर्षित पाठक ने श्रीहरि के भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति दी। संगत पर अतुल तिवारी, अनुष्का मिश्रा, मोहित कुमार, शिवम सैनी, मनीष राजपूत, आदित्य पाठक थे। रोशनी गिडवानी व नमिता वाजपेयी ने अपने साथी कलाकरों संग भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रमन अग्रवाल ने किया।

Related Articles

बिगलीक्स

UP News : One Festival, One Date, One Panchang for UP from year 2026-27#UPnews

यूपीलीक्स …Agra News : दिपावली और होली कब हैं, रक्षाबंधन आज मनाएं...

बिगलीक्स

Agra News : Mercedes hit Inova, FIR Lodged against Businessman#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की पॉश कॉलोनी में केमिकल कारोबारी और...

बिगलीक्स

Agra News : Heat Action Plan, Cool room in health Center#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में लू के लिए तैयार हो जाएं, हीट...

बिगलीक्स

Agra News : Bus collide with Tractor on Agra-Jaipur Highway, One died#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भूसा लेकर जा रहे ट्रैक्टर से टकराई...

error: Content is protected !!