आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि की रोवर रेंजर की टीम राज्यस्तरीय समागम में ओवर आल रनर अप रही। ( Agra News : DBRAU, Agra Team runner up in State Level Competition#Agra)
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जु भईया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में राज्यस्तरीय प्रादेशिक समागम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा कॉलेज, आर. बी. एस. कॉलेज, मथुरा से किशोरी रमन गर्ल्स (पी. जी.) कॉलेज के रोवर-रेंजर ने राज्य स्तरीय समागम में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने कुल 17 विश्वविद्यालयों को पछाड़ते हुए ओवरऑल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया और सेंट जॉन्स महाविद्यालय के रोवर ने 19 विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय को पीछे छोड़ कर सर्वश्रेष्ठ रोवर क्रयू में दूसरा स्थान अपने नाम किया।