Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Janakpuri Mahotsav Agra 2025: Janak Mahal will be built in Shivam Park of Kamla Nagar…#agranews
बिगलीक्स

Janakpuri Mahotsav Agra 2025: Janak Mahal will be built in Shivam Park of Kamla Nagar…#agranews

4.2k

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में सजने जा रही जनकपुरी में ‘जनक महल’ के लिए स्थान की हो गई घोषणा. इस पार्क में भव्य और दिव्य रूप से आकार लेगा जनक महल

आगरा में हर बर्ष की तरह इस साल छह सितंबर से 25 सितंबर तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. वहीं, 17 सितंबर को रामबारात निकलेगी, इसके साथ ही 17 से 19़ सितंबर तक जनकपुरी का आयोजन होगा. हर बार अलग अलग क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन होता है इस बार कमला नगर में जनकपुरी का आयोजन होगा. आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. कमला नगर वासियों ने जनकपुरी आयोजन पर खुशी जताई है और इसे भव्य और दिव्यता के साथ मनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

शिवम पार्क में बनेगा जनक महल
जनकपुरी महोत्सव के लिए जनक महल के लिए स्थान का भी चयन कर लिया गया है. भव्य और दिव्य जनक महल कमला नगर के बी ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में सजाया जाएगा. राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने जनक महल के लिए स्थान की घोषणा की.

राजेश अग्रवाल होंगे राजा जनक
राजेश अग्रवाल, रसोई रतन जनकपुरी आयोजन में राजा जनक बनेंगे. बीते दिनों कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को समिति का मुख्य संरक्षक और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग को मार्गदर्शक घोषित करते हुए उनका माल्यार्पण पर स्वागत किया गया. कई महत्वपूर्ण नामों के बावजूद अपने चयन से गदगद राजा जनक बनाए गए राजेश अग्रवाल ने स्टैंडिंग कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मेरे पिछले जन्मों के पुण्यों का ही सुफल है जो मुझे जगत जननी माता जानकी का कन्यादान लेने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। उनके साथ रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल के चेहरे पर भी खुशी झलकी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!