बदायूंलीक्स… बदायूं में दो बच्चों की नृशंस हत्या के मामले का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार। अब खुल सकेगा दोहरे हत्याकांड का राज…
सैलून चलाने वाले ने की थी बच्चों की हत्या
बदायूं की बाबा कॉलोनी में तीन दिन पूर्व सैलून चलाने वाले साजिद और जावेद ने पड़ोस में रहने वाले विनोद कुमार के 13 साल और छह साल के बेटे की छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी।
एक आरोपी साजिद को पुलिस ने मार गिराया था
इन बच्चों के एक भाई हमले में घायल होकर भाग निकला। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी साजिद को घटना के कुछ देर बाद ही मुठभेड़ में मार गिराया।
एक आरोप जबकि जावेद फरार हो गया। पुलिस ने आज सूचना मिलने पर बरेली में एक ऑटो से कहीं जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने समर्पण करने से पहले दबोचा
हत्याकांड के आरोपी जावेद का कहना है कि घटनास्थल पर भीड़ होने के काऱण भागकर दिल्ली में चला गया था, जहां से वह बरेली समर्पण करने के लिए आया हूं और निर्दोष हूं। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।