Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Jawahar Bagh Clash in Mathura, SP city, Sub inspector killed, 21 more death reported
बिगलीक्स

Jawahar Bagh Clash in Mathura, SP city, Sub inspector killed, 21 more death reported

195

sp city 2
आगरालीक्स ( चमन शर्मा )
….,आगरा रीजन में जवाहर बाग में सत्याग्रहियों के गुरिल्ला हमले में एसपी सिटी और एसओ शहीद हो गए, मीडिया ने 21 कथित सत्याग्रहियों की मौत की रिपोर्ट दी है, जवाहर बाग और हॉस्पिटल में शव पडे हुए हैं, पुलिस फोर्स रात भर सत्याग्रहियों की धरपकड में लगा रहा।
जवाहर बाग में पेड पर बैठे सत्याग्रहियों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग और बमबारी कर दी, इसमें मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और आगरा पर्यटन थाने के प्रभारी रह चुके सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार शहीद हो गए हैं। डीएम मथुरा भी घायल हुए हैं। इसमें कई पुलिस कर्मी और सत्याग्रही गंभीर रूप से घायल हैं, इनका इलाज चल रहा है, कई की मौत होने की खबर है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। सत्याग्रहियों को फरह के एक कॉलेज में अस्थायी जेल बनाकर रखा गया है।

soमथुरा के जवाहर बाग को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर मथुरा पुलिस प्रशासन कई बार प्रयास कर चुका था। लेकिन सत्याग्रही राजकीय उद्याग जवाहर बाग को खाली करने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर गुरुवार शाम साढे चार बजे पुलिस ने आॅपरेशन जवाहर बाग शुरु किया। पुलिस पफोर्स और प्रशासनिक अधिकारी जवाहर बाग के गेट पर पहुंचे, वहां पेड पर बैठे हुए सत्याग्रहियों ने उन पर फायरिंग कर दी, इससे पुलिस कर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। इसमें एसओ फरह संतोष कुमार के दो गोली लगने पर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वहीं, एसपी सिटी सहित कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

bagh

यह है जवाहर बाग प्रकरण
एक जनवरी, 2014 को कथित सत्याग्रहियों ने मथुरा स्थित जवाहर बाग में डेरा डाला था। करीब एक हजार लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे थे। वे मध्य प्रदेश के सागर से दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचने के लिए चले थे। यहां डेरा जमाने के बाद इन लोगों का जवाहर बाग में स्थापित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों से विवाद होने लगा। उन्होंने आम, आंवला, बेर सहित अनेक बाग उजाड़ दिए। ठेकेदार के साथ मारपीट की। प्रशासनिक अफसरों ने इस समस्या को सुलझाने कोशिश की तो खुद को सत्याग्रही बताने वालों ने इन पर हमला कर दिया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। ऐसे कई मामलों में 12 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। अब इनकी संख्या तीन हजार के करीब बताई जाती है।

नेता रामवृक्ष यादव
कथित सत्याग्रहियों का नेतृत्व रामवृक्ष यादव नाम का व्यक्ति कर रहा है। यह उनके साथ ही मध्यप्रदेश के सागर से दिल्ली के लिए चला था। इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हां, जब भी प्रशासन से कथित सत्याग्रहियों का टकराव हुआ, रामवृक्ष यादव की ओर से ही बयान जारी किए गए।

 

 

हरि राम शर्मा, आईजी, कानून व्यवस्था ने कहा ….
“मथुरा में जवाहर बाग में कब्जा खाली कराने के लिए गई पुलिस पर कब्जेदारों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से हमारे फरह थाने के एसओ संतोष कुमार की मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को भी गोली लगी है। इसके अलावा चार सिपाही भी घायल हुए हैं। इनमें दो को गोली लगी जबकि दो पथराव में घायल हुए हैं। मौके पर कमिश्नर, आईजी, डीआईजी सभी वरिष्ठ अफसर पहुंच गए हैं। पूरे जिले की फोर्स के अलावा तीन कंपनी अतिरिक्त फोर्स भी भेज दी गई है। पुलिस ने जवाहर बाग खाली करा लिया है। घटना पर पूरी नजर रखे हुए हैं। इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!