
गुरुवार को मथुरा के जवाहर बाग की 280 एकड जमीन पर 15 मार्च 2014 से रह रहे स्वाधीन भारत विधिक संगठन के तीन हजार लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस पहुंची थी। उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, इससे एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसओ फरह संतोष कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मथुरा पहुंचे डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि जवाबी कार्रवाई में 22 उपद्रवी मारे गए हैं, एक दर्जन उपद्रवियों की मौत आग में जलने से हुई है, फायरिंग के बाद जवाहर बाग में आग लगा दी गई थी।अब तक 124 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बडी मात्रा में मिले हथियार
पुलिस को उपद्रवियों के पास से 47 कट्टे, 6 राइफलें और 178 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 15 गाड़ियां और 6 बाइक भी बरामद की गई। अब तक 124 लोगों को गिरफ्तारी बलवा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
ये हैं मांगे
– खुद को सत्याग्रही कहने वाले इन उपद्रवियों की मांग है कि जवाहरबाग की 280 एकड़ जमीन ‘सत्याग्रहियों’ को सौंप दी जाए।
– ‘सत्याग्रहियों’ के बीच में पुलिस कोई कार्रवाई न करे।
-देश में अंग्रेजों के समय से चल रहे कानून खत्म किए जाएं।
– पूरे देश में मांसाहार पर बैन लगाया जाए। मांसाहार करने वालों को सजा दी जाए।
– उपद्रवियों का नारा था, ‘आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन करना होगा, नहीं तो भारत छोड़ना होगा’।
– खुद को सुभाषचंद्र बोस का अनुयायी कहने वाले ये लोग पेट्रोल और डीजल की कीमत एक रुपए लीटर करने की मांग कर रहे हैं।
– देश में सोने के सिक्कों का प्रचलन किया जाए।
– आजाद हिंद फौज के कानून माने जाएं। इसी की सरकार देश में शासन करे।
– जयगुरुदेव का मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जाए।
– आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन शुरू की जाए।
कौन हैं रामवृक्ष यादव
-रामवृक्ष यादव गाजीपुर जिले के रायपुर बाघपुर मठिया गांव का रहने वाला है, वह बाबा जय गुरुदेव का चेला था, लेकिन आरोप लगने के बाद बाबा जय गुरुदेव सहित उसके साथियों को बाबा जयगुरुव देव ने शिष्य पद से हटा दिया था। इसके बाद उसने स्वाधीन भारत नाम से संगठन बनाया, अपनी आजाद हिंद सरकार बनाकर एक रुपये का मोल समझाया कि यह बेशकीमती है, सरकार के पास एक रुपये के बदले में चांदी है, चांदी हमें मिल जाए तो एक रुपये कीमत बढ जाएगी। 15 मार्च 2014 से वह जवाहर बाग में रह रहा था, उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। उसके संगठन के रामवृक्ष यादव, चंदन बोस, विवेक यादव और राकेश संगठन के हैं मुखिया
Leave a comment