
19 फरवरी को कागरौल में कपडा कारोबारी प्रमोद कुमार गुप्ता अपनी बहन की शादी के लिए शमसाबाद गए थे। घर की रखवाली के लिए एक बुजुर्ग महिला थी, रात साढे आठ बजे घर पर बदमाशों ने धाबा बोल दिया। बुजुर्ग महिला को तमंचा दिखार ज्वैलरी लूट ले गए थे।
सोमवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी डा. प्रीतिन्दर सिंह ने सोमवार को बताया कि किरावली तिराही के पास चेकिंग के दौरान जाइलो महिन्द्रा को रोका गया । वाहन में बैठे बदमाशों अशफाक पुत्र गफ्फार, सद्दाम हुसैन पुत्र हाजी कदीर, विलाल पुत्र पप्पू, अबरार उर्फ रहमत उल्ला, सुवान पुत्र उस्मान सभी निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान लूट के 1.396 किलोग्राम सोने के जेवरात तथा 5.745 किलोग्राम चांदी के जेवरात, पांच तमंचा व कारतूस बरामद किए गए । बरामद आभूषणों की कीमत 50 लाख रुपए है । एसएसपी ने बताया कि इनके दो साथी अशरफ और रितिक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है ।
जान पहचान वाले ने कराई लूट
लूटकांड को कराने में मुखबिर का काम अबरार उर्फ रमेश ने किया । वह सुनार का काम करता है । शिव कुमार गुप्ता के घर और दुकान पर उसका आना जाना रहता था । उसे पता था कि शिव कुमार गुप्ता की लड़की की शादी 19 फरवरी को शमसाबाद में होनी है । घर पर काई नहीं रहेगा तथा घर में सोने चांदी के आभूषण रखे हैं । अबरार ने अशफाक के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई । पूर्व निर्धारित योजना के तहत अशफाक अपने दोस्तों के साथ मिलकर शाम साढ़े आठ बजे शिवकुमार गुप्ता के घर पर कुछ सामान रखने के बहाने घुस गया । घर की रखवाली के लिए मौजूद बुजुर्ग महिला को पकड़ का किचन में बंद कर दिया और सोने चांदी के आभूषण लूटकर जायलो गाड़ी से फरार हो गए ।
Leave a comment