
इंटरनेट फोटो
यमुना एक्सप्रेस वे विसावर, सादाबाद निवासी पायल करोबारी भाई अपनी गाडी आगरा आ रहे थे। उनकी कार के पीछे एक और गाडी चल रही थी, खंदौली के खेडा हाजीपुर के पास बदमाशों ने पायल कारोबारियों के बराबर पर गाडी लगा दी, गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पायल कारोबारियों के आगे अपनी गाडी लगा दी, इससे उन्हें अपनी गाडी रोकनी पडी। गाडी रुकते ही बदमाशों ने पायल कारोबारी दोनों भाईयों को दबोच लिया, बदमाश उनकी गाडी में बैठ गए। एक बदमाश ने दोनों भाईयों के हाथ पांव बांध दिए और यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे फेंक दिया। उनकी गाडी को लेकर चले गए। कुछ दूर चलने के बाद कारोबारियों की गाडी यमुना एक्सप्रेस वे पर छोड दी और उसमें रखी करीब 30 किलो चांदी लेकर बदमाश फरार हो गए। कारोबारियों की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और उन्हें मुक्त कराया। कुछ ही दूरी पर उनकी कार भी मिल गई।
जूता कारोबारी के साथ हुई लूट
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा के कारोबारी के साथ लूटपाट की, बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को गाडी से नीचे उतार लिया। कैश और ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। पुलिस आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के शू एक्सपोर्टर रोमी लूथरा दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से कार से आगरा आ रहे थे। वे एयरपोर्ट से 11 बजे चले। उनके साथ उनकी पत्नी और नवजात शिशु था। जेवर टोल प्लाजा से कार निकलते ही लगा कि आस पास गोली चली है। वे कुछ समझ पाते तब तक गाडी का टायर पंक्चर हो गया। रोमी और ड्राइवर गाडी से जैसे ही नीचे उतरे, वहां पहले से खडे दस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों के हाथों में पिस्टल और लोहे की रॉड थी। बदमाश कार में घुस गए।
बदमाशों ने कैश से भरे सूटकेस, ज्वैलरी, मोबाइल फोन लूट लिए और भाग निकले। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। एक घंटे बाद पास से ही सूटकेस मिल गए लेकिन इनमें कैश नहीं था।
Leave a comment