Sunday , 6 September 2026
Home बिगलीक्स Jila Panchayat Adhyacsh Agra: BJP Challenge SP claim for majority
बिगलीक्स

Jila Panchayat Adhyacsh Agra: BJP Challenge SP claim for majority

219

panchayat
आगरालीक्स….
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने सपा को खुली चुनौती दी है, कहा है कि सपा के पास 35 सदस्य हैं तो वह परेड करा दे, भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन ही नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि उनके पास 30 सदस्य हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए 26 सदस्यों की जरूरत है।
आगरा में 51 जिला पंचायत सदस्य हैं, ये सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोट डालते हैं और आगरा में सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना है। इसके लिए एक जनवरी को नामांकन होना है। सपा नेता राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव सपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। सोमवार को राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर सहित सपा नेताओं ने प्रेसकांफ्रेंस कर 35 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था।
उधर भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे राकेश चौधरी को उतारा गया है। मंगलवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर प्रेसवार्ता में प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के पास 30 सदस्य हैं। सांसद चौधरी बाबूलाल ने सपा को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सपा के पास 35 सदस्य हैं तो वह उनकी परेड करा दे, हम अपने प्रत्याशी का नामांकन नहीं कराएंगे।
बसपा के हैं सबसे ज्यादा सदस्य
जिला पंचायत सदस्य में सबसे ज्यादा बसपा के सदस्य हैं, लेकिन बसपा में अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं मिल रहा है, इसके लिए करोडों रुपये सदस्यों को देने होते हैं। इसके बाद ही वे वोट डालते हैं।
30 लाख रुपये और गाडी
सूत्रों के मु​ताबिक, अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों की वोट की बोली 35 लाख रुपये और एक गाडी तक पहुंंच गई है। एक तरपफ सांसद चौधरी बाबूलाल की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है तो दूसरी तरपफ सपा के बडे नेता बनने का सपना देख रहे राजपाल और हरेंद्र यादव किसी भी कीमत पर अध्यक्ष की कुर्सी पर कुशल यादव ​को बिठाने की जुगत में लगे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Yellow alert for heavy rain in Agra tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज रात को भारी बारिश का यलो अलर्ट. 24 घंटे...

बिगलीक्स

Agra News Live: SGST Team found Rs 5 crore 220 KG silver in Bus, Investigation going on

आगरालीक्स आगरा में बस में मूंगफली की बोरियों और आटो पाटर्स के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Man falls in drain with bicycle, Rescue

आगरालीक्स आगरा में बारिश से पानी भर जाने पर नाले में साइकिल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Ahemdabad & Hyderabad Flight May start from October 2026

आगरालीक्स आगरा से अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फिर से शुरू हो...

error: Content is protected !!