नईदिल्लीलीक्स ….देश भर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी सहित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जोसा की पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद सीट एलॉट कर दी गईं।

23 आईआईटी, 31 एनआईटी और 26 ट्रिपल आईटी व अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के बाद सीट एलॉट की गई हैं।
आईआईटी बांबे द्वारा जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित करने के बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी यानी जोसा में पंजीकरण कराए और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू कर दी है। पहले चरण का सीट एलॉटमेंट शुक्रवार को जारी किया गया।
सीएस पहली पसंद
आईआईटी के बाद ट्रिपल आईटी छात्रों की पसंद बनी हुई है। इस बार भी छात्रों की पसंदीदा ब्रांच सीएस है, इसके बाद बिजनेस को पसंद किया गया है। पहले चरण में ही बीटेक की सभी सीटें भर गई हैं।