आगरालीक्स… आगरा में इटली, ताइवान, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, हालैंड, अर्जेंटीना कारोबारी आएंगे, 4000 करोड़ के पार निर्यात की उम्मीद। सात से नौ अक्टूबर तक मीट एट आगरा का आयोजन किया जा रहा है।
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर द्वारा कोरोना के दो साल बाद मीट एट आगरा का आयोजन किया जा रहा है। मीट एट आगरा में इटली, ताइवान, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, हालैंड, अर्जेंटीना के कारोबारी शामिल होंगे। वहीं चेन्नई, कोलकाता, जालंधर, दिल्ली, पंजाब के कारोबारी आगरा आएंगे।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आएंगे
मीट एट आगरा का शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भी आमंत्रित किया गया है। मीट एट आगरा का आयोजन आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में होगा।
225 स्टाल लगेंगी, चार हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान
मीट एट आगरा में 225 स्टाल लगेंगी। इस बार चार हजार करोड़ का कारोबार करने का अनुमान है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।