Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स JSY & Women Sterilization Scam Agra : Single Woman 25 times Delivery & 5 times Sterilization in 18 month at CHC Fatehabad, Inquiry set up#Agra
बिगलीक्स

JSY & Women Sterilization Scam Agra : Single Woman 25 times Delivery & 5 times Sterilization in 18 month at CHC Fatehabad, Inquiry set up#Agra

433

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में कृष्णा कुमारी की तलाश में जुटी टीमें, इनकी 18 महीने में 25 बार डिलीवरी हुई, 5 बार नसबंदी की गई, हैरान करने वाला मामला, जानें पूरा मामला। ( JSY & Women Sterilization Scam Agra : Single Woman 25 times Delivery & 5 times Sterilization in 18 month at CHC Fatehabad, Inquiry set up)


आगरा की 18 सीएचसी के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला महिला चिकित्सालय में जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी के लिए लाभार्थियों को किए जाने वाले भुगतान का साल 2021 22 और 2022 23 का आडिट कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इन दोनों योजना के लाभार्थियों को किए गए भुगतान के आडिट में कई हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं।
18 महीने में 25 बार डिलीवरी और पांच बार नसबंदी
आडिट रिपोर्ट में सीएचसी फतेहाबाद पर कृष्णा कुमारी नाम की महिला के बैंक खाते में 18 महीने में 25 बार डिलीवरी कराने पर 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया, इसी कृष्णा कुमारी के खाते में इन्हीं 18 महीने में पांच बार नसबंदी कराने का भी भुगतान किया गया। एक महिला नसबंदी पर 2000 रुपये दिए जाते हैं तो कृष्णा कुमारी के बैंक खाते में 18 बार में पांच बार नसबंदी कराने पर 10 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस तरह 45 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इसी तरह के कई और मामले भी सामने आए हैं, जिसमें एक ही महिला की दो से पांच महीने के अंतराल पर तीन बार कागजों में नसबंदी कर दी गई। यह नसबंदी भी अलग अलग केंद्रों पर की गई।


38 लाख रुपये का हुआ भुगतान, जांच
आडिट की रिपोर्ट में सीएचसी फतेहाबाद में सबसे ज्यादा इस तरह के भुगतान किए गए। इसके साथ ही एक ही महिला के नाम पर दो बार डिलीवरी, दो बार नसबंदी दिखाते हुए दो वित्तीय सालों में 18 सीएचसी, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला महिला चिकित्सालय में 38 लाख से अधिक का भुगातन किया गया। एनएचएम की मिशन निदेशक के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा इस पूरे खेल की जांच कराई जा रही है, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सहित नर्स और कर्मचारी भी फंसेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!