Thursday , 12 February 2026
Home स्पोर्ट्स Junior Boys Cricket Tournament, Agra: Thrive & Radhaballabh cricket academy in Final
स्पोर्ट्स

Junior Boys Cricket Tournament, Agra: Thrive & Radhaballabh cricket academy in Final

आगरालीक्स …एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को आगरा क्रिकेट एकेडमी ने राधाबल्लभ क्रिकेट एकेडमी को 29 रनों से हराया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। आगरा क्रिकेट एकेडमी द्वारा खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं, राधाबल्लभ को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद फाइनल में खेलने की अनुमति दी गई। शनिवार सुबह फाइनल मुकाबला थ्राइव क्रिकेट एकेडमी और राधाबल्लभ के बीच सुबह नौ बजे से होगा।

स्टेडियम में शुक्रवार सुबह टॉस जीतकर राधाबल्लभ ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। आगरा क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में 132 रन पर आउट हो गई। अर्पित गौतम ने 35, गुरदीप व बंटू ने 20-20 रन बनाए। राधाबल्लभ के नीरज ने चार, दिव्यांशु ने दो विकेट लिए। राधाबल्लभ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 रन पर आउट हो गई। आयुष त्यागी ने 26, नवीन ने 15 रन बनाए। आगरा क्रिकेट एकेडमी के बंटू शर्मा ने तीन, यतेंद्र रावत व सचिन ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाड़ियों पर 19 वर्ष से अधिक का होने की आपत्ति जताई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Gayatri Super Kings won the Basketball Premier League in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गायत्री सुपर किंग्स ने जीता बास्केटबॉल प्रीमियर लीग. फाइनल में...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Over 2,500 runners took part in the Taj Half Marathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज हाफ मैराथन में दौड़े 2500 से अधिक धावक. अमेरिका,...

स्पोर्ट्स

India became the champions of the Under-19 Cricket World Cup

आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Pakistan will not play against India in the T20 World Cup

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश...

error: Content is protected !!