आगरालीक्स (..Agra News 21st September ).आगरा में एसएन के एक जूनियर डॉक्टर सहित डेंगू के नौ नए केस मिले हैं, एक बालक की बुखार से मौत हो गई।
आगरा में मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के 24 साल के जूनियर डॉक्टर में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनका एसएन में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अकोला, टेढी बगिया सहित अन्य क्षेत्रों के आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
बरहन में बुखार से मौत
जबकि बरहन में बुखार से एक और मौत हो गई। यहां दीपक उम्र 13 साल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। तबीयत बिगडने पर परिजन आगरा लेकर आए यहां उनकी मौत हो गई।
डेंगू के 87 मरीज
आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। 87 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि बडी संख्या में बुखार और डेंगू संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

मंडलायुक्त ने किया बुखार और डेंगू पीडित मरीजों की कॉलोनियों का निरीक्षण
मंडलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा टेढ़ी बगिया के महादेवी नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां के लोगों से भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे डेंगू और मलेरिया के बचाव के बारे में बातचीत की तो पाया कि उस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं जिसमें स्वास्थ्य केम्प लगाकर बुखार के मरीजों को देखा जा रहा है और प्रचुर मात्रा में दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है बुखार के मरीजों का रेपिड सैम्पलिंग के द्वारा उनकी रक्त पट्टिकायें बनाईं जा रही है और यदि कोई मलेरिया पाजिटिव पाया जाता है तो उसे शीघ्र इलाज करके उन्हें स्वस्थ किया जा रहा है।