आगरालीक्स…(21 September 2021 Agra News) आगरा में बारिश के कारण महिला की भी मौत. रेलवे अंडरपाथ पर भरा था पानी. ऊपर से रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी महिला…तभी आ गई राजधानी
आगरा में मंगलवार को हुई बारिश से जहां एक पांच साल की बच्ची की नाले में बहने से मौत हो गई तो वहीं शाम को बरहन में एक महिला की अंडरपाथ में जलभराव के कारण ट्रेन से कटकर मौत हो गई. बरहन के बाहर नगला गोल गांव पर डीएफसी लाइन पर अंडर पाथ बना हुआ है। मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद बरसात का पानी अंडरपाथ में लगभग तीन फुट तक भर गया. शाम तक ऐसी ही कंडीशन नही. इससे यहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों के वाहन बंद हो रहे थे. बताया जाता है कि 46 वर्षीय राजकुमारी पत्नी मुन्नीलाल भी अपने देवर के साथ बाइक से यहां से निकल रही थी. लेकिन अंडरपाथ में पानी भरा होने के कारण उनकी बाइक बंद हो गई. इस पर राजकुमारी ने साइड से ऊपर से अंडर पाथ पास करना चाहा, तभी दिल्ली की तरफ से आ रही राजधानी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. बताया जाता हे महिला यहीं लोकल की रहने वाली थी और उसकी ससुराल भी यहीं थी.

ताजगंज में बच्ची की हुई मौत
आगरा में मंगलवार दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई, करीब 30 मिनट तक तेज बारिश के बाद जगह जगह जलभराव हो गया। सडकों पर पानी भर गया। इसी बीच ताजगंज के गौबर चौकी में दोपहर एक बजे अकील की सात साल की बेटी शबनूर सडक पर भरे पानी से नाले में गिर गई। नाले में बहाव तेज होने से वह बहती चली गई। स्थानीय लोगों की नजर पडी तो बचाव कार्य में जुट गए। बच्ची के नाले में गिरने की जानकारी पर पुलिस पफोर्स पहुंच गया, नाला करीब 12 फीट गहरा बताया जा रहा है, ऐसे में नाले में जाल डालकर बच्ची की तलाश की गई। काफी देर तक तलाश के बाद एक किलोमीटर दूर बच्ची मिली, उसे लेकर एसएन मेडिकल कालेज पहुंचे। बच्ची को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से कोहराम मचा हुआ है।