आगरालीक्स… आगरा के बिजनेस के बेटे कर्टिंग चैंप शाहान अली मोहसिन ने एशियन टाइटल अपने नाम कर लिया है। सेपांग सर्किट, मलेशिया में रविवार को रौचक मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी हैडेन हेकाल को हराकर माइक्रो मैक्स कैटेगिरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एशिया मैक्स कर्टिंग चैंपियनशिप अपने नाम कर ली, चैंपियनशिप जीतने वाले 12 वर्षीय शाहान अली मोहसिन पहले भारतीय हैं। सेपांग सर्किट, मलेशिया में एशिया मैक्स कर्टिंग चैंपियनशिप से पहले शाहान को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी, इसके चलते दो दिन तक उन्होंने ट्रैक टाइम मिस किया था। प्रैक्टिस सेशन से ही शाहान चैंपियनशिप जीतने के लिए आगे बढ रहे हैं, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन टाइटल जीत लिया। यह देश के साथ ही आगरा के लिए बडी उपलब्धि है।
नेशनल कर्टिंग में 2015 में पहला स्थान
आगरा के शाहान ने रविवार नेशनल कार्टिग रेस चैंपियनशिपए कोयंबटूर की माइक्रोमैक्स कैटेगरी (7-12 वर्ष) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप में अब वह 12 अंकों की बढ़त बनाकर देश में नंबर वन हो गए हैं।
जूता उद्यमी शाहरू मोहसिन के बेटे शाहान (11) तीन वर्षो से कार्टिग रेसिंग कर रहे हैं। रविवार को पांच राउंड की जेके टायर नेशनल कार्टिग रेसिंग का तीसरा राउंड कोयंबटूर में हुआ। प्री-फाइनल के बाद वह फाइनल में भी वह पहले स्थान पर रहे। दो राउंडों में सर्वाधिक 172 अंक प्राप्त कर वह चैंपियनशिप में दो अंकों की बढ़त के साथ नंबर वन बने हुए थे। प्रतियोगिता के सभी राउंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले रेसर को राष्ट्रीय विजेता घोषित किया जाएगा।
यहां गाडे़ सफलता के झंडे
डीपीएस में छठी कक्षा में पढ़ने वाले शाहान चेन्नई की मीको रेसिंग के लिए खेलते हैं। वर्ष 2014 में राउंड एशियन चैंपियनशिप में वह दूसरे और जनवरी, 2015 में मलेशिया में हुई रोटेक्स एशिया इंविटेशन चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे थे। जून में हुई रोटेक्स एशियन चैंपियनशिप में वह पांचवें स्थान पर रहे।
Leave a comment