Sunday , 19 July 2026
Home बिगलीक्स Son Keeps his father dead body for 3 days in house in Agra
बिगलीक्स

Son Keeps his father dead body for 3 days in house in Agra

165

आगरालीक्स… आगरा में अपने रिटायर सरकारी कर्मचारी पिता के शव के साथ उनका दिव्यांग बेटा तीन दिन तक रहा, घर के दरवाजे बंद कर रखे थे, दरवाजा खुला तो होश उड गए, तीन दिन बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के थाना लोहामंडी के गली कारवान में शोभाराम माहौर (70)  अपने दिव्यांग बेटे अशोक (35)  वर्ष के साथ रह रहे थे। वे मूल रुप से मंटोला के रहने वाले थे, शोभाराम और उनकी पत्नी विद्या देवी राजस्थान में सरकरी नौकरी करती थी। पत्नी का निधन हो गया है। रिटायर होने के बाद से वे कारवान गली में रह रहे थे। उनके बेटे अशोक की शादी हो चुकी है। लेकिन पत्नी छोड कर चली गई।
शनिवार 3 सितंबर को शोभराम के घर से खून बह रहा था। पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खुलवाया तो शोभराज के शव के साथ उनका बेटा अशोक बैठा हुआ था, पुलिस कर्मी शव के पास पहुंचे तो वह कहने लगा कि मेरा बाप सो रहा उसे जगाओ मत।
तीन दिन से बंद था घर
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि 31 अगस्त के बाद से अशोक ने दरवाजा नहीं खोला था। आशंका है कि 31 अगस्त को ही शोभराज की मौत हो गई थी, इसके बाद से उनका बेटा अशोक अपने पिता के शव के साथ बैठा रहा। पुलिस का कहना है कि शोभराज और उनका बेटा अशोक दोनों की नशा करते थे, इस मामले में पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
स्थानीय लोग सकते में
पिता के शव के साथ तीन दिन तक कमरे में बंद रहने की जानकारी से कॉलोनी के लोग सकते में हैं, घर से बदबू न आती तो शव कई दिनों तक घर में ही रहता। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Manish Agarwal, Chief Advisor to the Lions Club District Governor in Agra

आगरालीक्स…आगरा में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल.

बिगलीक्स

Agra Traffic Police : 144 school vehicles were issued challans, and 10 seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ट्रैफिक पुलिस बोली—बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं. 11 दिन...

बिगलीक्स

Agra Drug Market: Fake Painkiller Medicine Racket Busted, One Arrested

आगरालीक्स आगरा में दर्द निवारक नकली दवा बेचने वाले दवा कारोबारी सुरेंद्र...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Agra Police arrested Bhura, who killed two policemen in Agra, after 27 years…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और असलाह लूटने वाला भूरा पकड़ा...

error: Content is protected !!