Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Karva chauth 2022: Karva Chauth on October 13, know the timing of moonrise…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Karva chauth 2022: Karva Chauth on October 13, know the timing of moonrise…#agranews

188

आगरालीक्स…करवाचौथ 13 को या 14 अक्टूबर को. जानिए कितने बजे निकलेगा चांद. किस राशि वाली महिलाएं और पुरुष किस रंग के कपड़े पहनें तो होगा शुभ

करवाचौथ 13 अक्टूबर को है या फिर 14 अक्टूबर को।. इसको लेकर घर—घर में चर्चाएं हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवाचौथ का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर को पड़ रहा है।. ऐसे में करवाचौथ पर्व 13 अक्टूबर गुरुवार को मनाना शुभ है। करवाचौथ का चांद इस दिन रात 8 बजकर 20 मिनट पर उदय होगा।. पंचांगों के अनुसार, करवा चौथ अश्विन माह में पड़ता है, जो कर्क राशि से मेल खाता हुआ मास माना जाता है। हालाँकि यह (कार्तिक) केवल माह का नाम है जो इसे अलग-अलग करता है और सभी राज्यों में करवा चौथ एक ही दिन मनाया जाता है। करवा चौथ का दिन और संकष्टी चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही समय होते हैं। विवाहित महिलाएँ पति की दीर्घ आयु के लिए करवा चौथ का व्रत और इसकी रस्मों को पूरी निष्ठा से करती हैं। विवाहित महिलाएँ भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने व्रत को चन्द्रमा के दर्शन और उनको अर्घ अर्पण करने के बाद ही तोड़ती हैं

भारतीय ज्योतिष के अनुसार जानिए की सभी सुहागिनों को अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग को साड़ी पहने, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी हो। ज्योतिष के अनुसार करवा चौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा

जानिए करवा चौथ के दिन पत्नी कौन से रंग के कपड़े पहनें और पति अपनी पत्नी को क्या उपहार दें

मेष- मेष राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं।इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है। आप अपनी पत्नी को उसकी पसंद के वस्त्र, आभूषण, कार, परफ्यूम के साथ ही गोल्डन ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इस राशि का स्वामी मेष है। इस राशि की महिलाओं को राशि अनुसार पार्टनर से प्यार बढ़ाने के लिए पिंक, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए

वृषभ- वृषभ राशि वाली महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं। जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दे तो शुभ और समृद्धिदायक रहेगा इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाली महिलाएं गहरे लाल, केसरिया और हल्के लाल रंग के कपड़ों का चयन करें तो अच्छा रहेगा

मिथुन- मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में आंकड़े के फूल चढ़ाएं

कर्क- कर्क राशि वाली महिलाएं लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं

सिंह- सिंह राशि वाली महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं

कन्या- कन्या राशि वाली महिलाएं हरी लाइन वाली साड़ी पहनें एवं पूजन में चावल अवश्य चढ़ाएं

तुला- तुला राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी (जिसमें सफेद धागे की कढ़ाई हो) पहनें एवं पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाली महिलाएं प्लेन साड़ी (जिसमें लाल फूल की बनावट हो) पहनें एवं पूजन में कुंकू का प्रयोग करें

धनु- धनु राशि वाली महिलाएं हल्की पीली साड़ी पहनें एवं पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं

मकर- मकर राशि वाली महिलाएं कत्थई रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में आंकड़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं

कुंभ- कुंभ राशि वाली महिलाएं मेहरून रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं

मीन- मीन राशि वाली महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में दुर्वा चढ़ाएं।

प्रसिद्ध (ज्योतिषाचार्य) परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदयरंजन शर्मा (अध्यक्ष) श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!