Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Taj Mahal 500m. issue: Businessman organized candle march to protect their business activities…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Taj Mahal 500m. issue: Businessman organized candle march to protect their business activities…#agranews

180

आगरालीक्स…आगरा में सात दिन बाद 930 होटल, दुकान और एम्पोरियम बंद हो जाएंगे. इस दर्द को आप समझ सकते हैं…हाथों में कैंडल हैं और आंखें नम…पढ़ें पूरी खबर

आगरा में सात दिन बाद ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में संचालित 930 होटल, दुकानें और एम्पोरियम बंद हो जाएंगे. इस दायरे में आने वाली 2246 आवासीय गतिविधियां भी चिन्हित की जा चुकी हैं. अपने घर और कारोबार को बचाने के लिए क्षेत्रीय निवासियों और कारोबारियों में गुस्सा है, आक्रोश है और वो दर्द भी है जिसे लोग आसानी से समझ भी सकते हैं. अपने इसी गुस्से, आक्रोश और दर्द को लेकर क्षेत्रीय कारोबारियों और निवासियों ने सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा तय की गई समय सीमा से राहत दिलाने की मांग की है. दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन बंद की अपील की है.

May be an image of 8 people and people standing

कैंडिल मार्च निकाल शांतिपूर्ण विरोध
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में संचालित इतनी बड़ी आवासीय और कारोबारी गतिविधि बंद होने से लोग परेशान हैं. इसको लेकर सोमवार को ताजगंज डवलपमेंट फाउंडेशन के नेतृत्व में स्थानीय निवासी और कारेाबारी खद्दर भंडार चौराहा पर एकजुट हुए. इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी. सभी ने कैंडिल मार्च यहां से निकाला जो कि कसेरट बाजार, ताजगंज होते हुए पुरानी मंडी चौराहा तक निकला. क्षेत्रीय कारोबारियों और दुकानदारों से 12 अक्टूबर से अनश्चितकालीन बंदी में सहयोग की अपील भी की गई है.

ये है आदेश बता दें कि 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की जनहित याचिका पर ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में संचालित व्यावसायिक गतिवधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे. एडीए ने इसके अनुपालन में सभी कारोबारियां को अपने व्यावसायिक गतिविधि बंद करने के लिए 17 अक्टूबर तक का समय दिया है. इसके कारण यहां के कारोबारियों का कहना है कि अगर एडीए ने 17 अक्टूबर तक की समय सीमा से राहत नहीं दी तो इस वर्ष की दीपावली काली हो जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!