आगरालीक्स…करवाचौथ पर 21 मिनट की भद्रा, लेकिन पूजा के समय नहीं. जानें क्या है पूजा का शुभ समय और चांद निकलने का टाइम
करवाचौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चांद निकलने के बाद ही इस व्रत को खोलती हैं. इस साल करवाचौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा. करवा चौथ और करवा माता और भगवान गणेश व चंद्रमा की विधिनुसार पूजा की जाती हे. इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया बना हुआ है लेकिन यह भद्रा दिन में केवल 21 मिनट के लिए ही लग रही है.
आगरा की ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. इसका समापन 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा. भद्रा दिन में केवल 21 मिनट के लए रहेगी जिसका वास स्थान स्वर्ग है. ज्योतिष गणना के अनुसार करवा चौथ पर भद्रा का साया सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शरू होगा और सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
पूजा का समय
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार करवाचौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और ये मुहूर्त शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है. इस दौरान आप विधि विधान से करवा माता की आराधना कर सकते हैं.
चांद निकलने का समय
करवा चौथ के उपवास में चांद की अहम भूमिका होती है, चंद्र के दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. पंचांग के अनुसार इस वर्ष करवा चौथ पर चांदनिकलने का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट का है. ऐसे में आप 7 बजकर 53 मिनट के बाद से व्रत का पारण और चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं.