आगरालीक्स… स से सुरेंद्र, स से सविता, ये लव स्टोरी होटल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा उनकी धर्मपत्नी सविता की है।
आगरा के होटल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने उनकी पत्नी द्वारा रखी गए करवाचौथ पर्व की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि पहले भी करवाचौथ पर्व इससे ज्यादा उत्साह से मनाया जाता था।
करवाचौथ के बाद गए हनीमून पर
होटल कारोबारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 63 साल पहले ही आगरा की ही सविता के साथ हुई है। शादी के बाद पहली करवाचौथ का व्रत रखा तो उन्होंने अपनी पत्नी को उपहार में साड़ी दी थी। उन्होंने बताया कि इसके कुछ दिनों बाद ही हनीमून के लिए जाने के लिए पंजाब मेल से टिकट दिल्ली तक का टिकट बुक करा लिया। इस पर सर्दियों में बहू को लेकर शिमला जाने पर आपत्ति जताई लेकिन इसके बाद भी दिल्ली गए, जहां से शिमला के लिए दूसरी ट्रेन से गए।
छतों पर एकत्रित हो जाते थे लोग
करवा चौथ पर्व के बारे में कहते हैं कि इस पर्व के लिए महिलाओँ के साथ पुरुषों में भी खासा उत्साह रहता था। महिलाएं व्रत रखती तो शाम को पति बार-बार छतों पर जाकर चंद्रमा को देखते थे कि अभी निकला की नहीं, इस चंद्रमा को देखने के लिए आसपड़ोस की छतों पर भी लोग आ जाते थे।
बेटा बहुराष्ट्रीय कंपनी में हैं कार्यरत
कारोबारी श्री शर्मा बताते हैं कि उनके बेटा मोहित और बहू ऋचा शर्मा नाती मित्र के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। बेटे-बहू की शादी को 20 साल हो गए हैं। शुरू में बहू-बेटे ने करवाचौथ का व्रत साथ में रखा लेकिन बाद में दोनों के नौकरी-पेशा होने के कारण अब त्योहारों पर कम ही आना हो पाता है।