आगरालीक्स.. आगरा में गायत्री बिल्डर्स के हरिओम दीक्षित एक और बिल्डर अरेस्ट. आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने गायत्री बिल्डर्स के मालिक हरिओम दीक्षित, पत्नी गायत्री दीक्षित को धोखाधडी के मामले में जेल भेज दिया था। सिकंदरा थाने में गायत्री बिल्डर्स के मालिक हरिओम दीक्षित, पत्नी गायत्री, भाई देवेंद्र दीक्षित और पार्टनर अशोक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी गायत्री को एक अक्टूबर को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने सोमवार को अशोक शर्मा को अरेस्ट कर लिया।