आगरालीक्स…देव दिवाली पर 25 लाख दीयों से जगमगाए काशी के घाट. गंगा आरती में पर्यटकों ने किया देवताओं को नमन. सीएम योगी भी पहुंचे
देव दिवाली पर काशी के घाट 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगा रहे हैं. पूरे घाट दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठे हैं. सारनाथ स्थित सारंगनाथ महादेव कुंड पर हर हर महादेव का उद्घोष कर घंटे घड़ियाल बज रहे थे. शाम होते ही बाबा सारंगनाथ सेवा समिति की ओर से दीप प्रज्जवलित किए गए. वहीं नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित करने और मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट के लिए निकले लेकिन लेकिन किन्हीं कारणों से वापस नमो घाट लौट आया. वाराणसी के नमो घाट पर देव दीपावली के अवसर पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया. सीढ़ियों पर बैठ और नाव में सवार होकर लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया.