
युवा खंडेलवाल क्लब द्वारा सोमवार को बॉलीवुड थीम पर पार्टी आयोजित की गई, इसमें खंडेलवाल समाज के युवा अपने पत्नी के साथ पारंपरिक परिधानों में पहुंचे, थीम बेस्ट पार्टी में उन्हें पुराने गानों पर परफोम करना था। इसके लिए वे पूरी तैयारी करके आए थे। एक के बाद एक कपल ने डांस की प्रस्तुति दी, उन्हें देखकर तालियों की गडगडाहट बजती रही।
केमिस्ट्री से रोम रोम प्रफुल्लित हो उठा
कोई कपल दिलीप कुमार और शायरा बानो के अंदाज में दिखा तो किसी की अदाएं मीना कुमारी की तरह थी। कोई जितेंद्र तो कोई धर्मेंद्र। कपल के बीच की केमिस्ट्री ने रोम रोम प्रफुल्लित कर दिया। डांस से लेकर अभिनय में युवा कपल की केमिस्ट्री देखने को मिली, कार्यक्रम में एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इस दौरान अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव पीयूष, कोषाध्यक्ष ऋषि भगत, शोभित, विनय, डॉ गौरव खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
युवा कपल्स में थीम बेस्ट पार्टी का क्रेज
आगरा के युवा कपल्स में थीम बेस्ट पार्टी का क्रेज बढ रहा है। अलग अलग संगठनों द्वारा इस तरह की पार्टी का आयोजन कराया जा रहा है, इसके लिए कपल पहले से डांस प्रैक्टिस करते हैं। वहीं, पूरी तैयारी के साथ मस्ती के मूड में पार्टी में पहुंचते हैं। क्रेज इतना अधिक है कि वीकेंड पर इस तरह की पार्टी आयोजित करने का सिलसिला तेजी से बढ रहा है, इसकी प्लानिंग एक महीने पहले ही कर ली जाती हैं।
Leave a comment