
पंतजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि शिविर आने वाले लोगों की एक्सपर्ट द्वारा जांच कराई जायेगी। बोडी माॅस इंडेक्स टेस्ट, शरीर में पानी, चरबी व अनावश्यक घटक, लिपिड प्रोफाईल, शरीर की मांस पेशियों की कपिक्षमता की अति आधुनिक यंत्रों द्वारा जांच की जायेगी। यह जांच हर तीन महीने पर होंगीं। किसान पंचायत के अध्यक्ष कृश्ण कुमार ने बताया कि शिविर में उन लोगों को आने की अनुमति नहीं है, जिनकी पिछले एक
वर्ष में बडी सर्जरी हुई है। ह्रदय रोगी और गर्भवती महिलाएं शामिल नहीं हो सकेंगी।
2100 रुपये में होगा मोटापा दूर
शिविर में रजिस्टेशन के लिए कोई राशि नहीं है, लेकिन सहयोग राशि के रूप में 11 सौ रुपये लिये जायेंगें। यह शुल्क सिर्फ योग्य आहार नियंत्रण मार्गदर्शन के लिये होगा। वहीं योग प्राणायम व आहार नियंत्रण शिविर के लिये सहयोगी राशि 2100 रुपये ली जायेगी। शिविर में 19 से 59 वर्ष तक के लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह शिविर सिर्फ मोटापा से पीडित लोगों के लिये है। इसके लिए एक्सपर्ट द्वारा वनज की जांच की जायेगी। वनज लम्बाई के आधार से अधिक पाये जाने पर ही शिविर में हिस्सा लेने के लिए अनुमति मिलेगी।
ऐसे होगा मोटापा दूर
कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि योग्य आहार नियंत्रण मार्गदर्शन में एक डाइट चार्ट दिया जायेगा। जांचों के बाद उनकी पूरी फाइल हमारे पास रहेगी। इसके बाद इस डाइट चार्ट को फोलो करना होगा। इसके लिए एक डायरी भी प्रदान की जायेगी, हर दिन की डाइट इस डायरी पर अंकित करनी होगी। इसके बाद हर ती
न महीने पर जांच होगी और देखा जायेगा कि कितना वनज कम हुआ है। यह जांच एक साल तक होंगी। वहीं मुख्य जिला संयोजक राम प्रकाश चैहान ने बताया कि योग प्राणायम व आहार नियंत्रण शिविर में मोटापा दूर करने के योग सिखाये जायेंगे, इसके अलावा आहार नियंत्रण के नियम बताये जायेंगें।
Leave a comment