
आगरा में पानी की किल्लत है, कई इलाकों में भूजल खत्म हो गया है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को परेशान होना पड रहा है। इसे देखते हुए डीएम पंकज कुमार ने पानी की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन पर धारा 133 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रेस्टोरेंट और दुकानदारों पर कार्रवाई
सोमवार को एसीएम पंचम श्यामलता आनंद ने धाकरान, नालबंद और नाई की मंडी क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां रेस्टोरेंट और दुकानों के बाहर पानी भरा हुआ था, उनसे पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कई जगहों पर नल चल रहे थे और पानी नालियों में बह रहा था। इस पर उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि नलों की टोटी ही नहीं है। उन्होंने नलों की टोंटी लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पानी की बर्बादी करते पकडे जाने पर रेस्टोरेंट संचालक सहित नौ दुकानदारों पर धारा 133 के तहत कार्रवाई की गई है।
लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
शहर में पानी की पाइप लाइन और सबमर्सिबल से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल संस्थान की पाइप लाइन जगह जगह टूटी हुई है, अधिकांश इलाकों में टोंटी नहीं है। इससे पानी सडकों पर पफैलता रहता है। इसी तरह होटल, रेस्टोरेंट और कॉलोनी में सबमर्सिबल से पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
Leave a comment