Wednesday , 22 July 2026
Home पॉलिटिक्स Kheragarh, Agra Constituency election 2022 : Tough Fight between BJP & BSP #agraelection2022
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Kheragarh, Agra Constituency election 2022 : Tough Fight between BJP & BSP #agraelection2022

193

आगरालीक्स…(शरद यादव, ग्राउंड जीरो रिपोर्ट) आगरा की खेरागढ़ सीट पर भाजपा -बसपा में कांटे की टक्कर रही है। सपा भी एक बार मुकाबला कर चुकी है। वैश्य बाहुल्य इस सीट पर इस बार भी रोमांचक जंग के आसार हैं।

भाजपा चार बार तो बसपा ने दो बार मारी बाजी
खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने चार बार और बसपा ने दो बार बाजी मारी है। खेरागढ विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के महेश गोयल विधायक हैं। वह बसपा से दो बार विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाह को शिकस्त देकर चुने गए थे।
भगवान सिंह के भाजपा में आऩे से समीकरण बदले
इस बार समीकरण बदले हैं। भगवान सिंह कुशवाह भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भी टिकट के दावेदार हैं। सपा-रालोद गठबंधन से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है।
मतदाता वोट करने में फर्स्ट क्लास पास
पिछले चुनाव में महेश गोयल को 93,510 वोट मिले थे। उन्‍होंने भगवान सिंह कुशवाहा को 31,999 वोटों से शिकस्त दी थी। भगवान सिंह कुशवाह 61,511 वोट मिले थे। इस विधानसभा सीट के 3,09,263 मतदाताओं में 64.17 रहा। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
चार बार जीत का रिकॉर्ड मंडलेश्वर के नाम
खेरागढ़ विधानसभा सीट से पिछले 11 चुनावों में सबसे ज्यादा चार बार जीत हासिल करने का रिकार्ड मंडलेश्वर सिंह के नाम हैं।
कुशवाह को भी दो बार विधायकी मिली
भगवान सिंह कुशवाह भी दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 1977 में जनता पार्टी से गुरुदत्त सोलंकी विजयी रहे थे उन्होंने कांग्रेस के बहादुर सिंह को शिकस्त दी थी। वर्ष 1980 के चुनाव में कांग्रेस से मंडलेश्वर सिंह ने बाजी मारी, लेकिन 1985 के चुनाव में बहादुर सिंह को कांग्रेस की टिकट मिली तो वह जीत गए। वर्ष 1989 के चुनाव में मंडलेश्वर सिंह जनता दल से चुनाव में खड़े हुए और विजयी रहे।
भाजपा का खाता बाबूलाल गोयल ने खोला


भाजपा को इस सीट पर पहली कामयाबी वर्ष 1991 के चुनाव में मिली यहां से भाजपा के बाबूलाल गोयल ने जद प्रत्याशी मंडलेश्वर सिंह को हराया। वर्ष 1993 और वर्ष 1996 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट से मंडलेश्वर सिंह ने फिर कामयाबी हासिल की। वर्ष 2002 के चुनाव में भाजपा से रमेशकांत लवानिया जीते औऱ उन्होंने बसपा के अमर सिंह परमार को हराया। 2007 और 2012 के दो लगातार चुनावो में बसपा के भगवान सिंह कुशवाह विजयी रहे। वर्ष 2012 में भाजपा की लहर में भाजपा के महेश गोयल को कामयाबी मिली।

-रानी को शिकस्त तो एमएस का जलवा—
समाजवादी पार्टी से वर्ष 2012 के चुनाव में रानी पक्षलिका सिंह इस सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन उऩ्हें बसपा के भगवान सिंह कुशवाह के हाथों परास्त होना पड़ा था। इस सीट पर सर्वाधिक चार बार जीत का रिकॉर्ड मंडलेश्वर सिंह यानि (एमएस) का रहा है।
खेरागढ़ विधानसभाः कौन कब जीता–
-महेश कुमार गोयल भाजपा वर्ष 2017
-भगवान सिंह कुशवाह बसपा वर्ष 2012
-भगवान सिंह कुशवाह बसपा वर्ष 2007
-रमेश कांत लवानिया भाजपा वर्ष 2002
-मंडलेश्वर सिंह कांग्रेस वर्ष 1996
-मंडलेश्वर सिंह कांग्रेस वर्ष 1993
-बाबूलाल गोयल भाजपा वर्ष 1991
-मंडलेश्वर सिंह जनता दल वर्ष 1989
-बहादुर सिंह कांग्रेस वर्ष 1985
-मंडलेश्वर सिंह कांग्रेस वर्ष 1980
-गुरुदत्त सोलंकी जनता दल वर्ष 1977

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

error: Content is protected !!