आगरालीक्स…(6 December 2021 Agra News) आगरा में प्रशासन ने जारी किया कोरोना का नया अपडेट. इधर देश में दो और नये ओमिक्रॉन के केस मिले हैं. अब तक 24…
आगरा के लिए राहतभरी खबर
आगरा में लोगों के लिए राहत की बात ये हैं कि आगरा में तीन दिन से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिल रहा है. सोमवार को भी आगरा में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. प्रशासन ने इसको लेकर अपडेट भी जारी किया है. प्रशासन के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर 1563 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. आगरा में अभी केवल तीन ही कोरोना मरीज हैं. बता दें कि #Agra में अबतक 25769 #Covid19 मरीजों में से 25308 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. कोरोना से अब तक आगरा में 458 लोगों की मौत हो चुकी है.
देश में ओमिक्रॉन के केस हुए 24
इधर सोमवार को भी देश में दो नये ओमिक्रॉन पॉजिटिव की पुष्टि हुई हे. इस तरह अब तक देश में 24 ओमिक्रॉन के केस मिल चुके हैं. जिन दो लोगों में सोमवार को पुष्टि हुई है उनमे एक साउथ अफ्रीका से तो दूसरा अमेरिका से मुंबई आया था. बता दें कि रविवार को देश में 18 नये ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी रफ्तार सामान्य कोविड से पांच गुना अधिक है और ये बहुत तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता हे.