आगरालीक्स…(6 December 2021 Agra News) आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर पर हुई यमुना आरती..यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. इन्हें दिया यमुना साधक सम्मान
यमुना आरती
आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती हुई। महंत गौरव गिरि डॉ मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रुप से मिलकर अतिथियों शिवराम यादव पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल,कुलदीप ठाकुर समाजसेवी मोहित सोलंकी जिला पंचायत सदस्य का स्वागत व अभिनन्दन कर “यमुना साधक सम्मान” से सम्मानित भी किया। सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।आयोजक कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती हैं जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुनाशुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता हैं एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हम कैसे अपनी वसुंधरा को बचा सकते हैं ऐसे कई तरीके हैं जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं,। लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रहे और उसे यह उपहार आप ही दे सकते हैं। बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला या बॉस्केट ले जाएं।पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें।अगर समय रहते कोई उपाय नहीं किए तो समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेंगी,इसलिए सभी को एकजुट होकर पृथ्वी को बचाने के उपाय करने होंगे।इसमें प्रशासन,सामाजिक संगठन,स्कूल,कालेज सहित सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी यमुना आरती के मौके पर पंडित नकुल सारस्वत दीपक सारस्वत अभिषेक गर्ग सागर गिरी विशपाल यादव विपुल शर्मा शैलेंद्र वर्मा पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे