आगरालीक्स….. इस मौसम में बच्चों से लेकर युवाओं को डायरिया बेहाल कर रहा है, दिन में कई बार टॉयलेट जाने और पेट में पानी होने से कमजोरी आ रही है। ऐसे में क्या करें।

तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने लगी है। इससे डायरिया की समस्या बढ़ गई है। पेट दर्द के साथ लोग सुबह से लेकर रात तक बार बार टॉयलेट जा रहे हैं। इससे डीहाइड्रेशन की समस्या हो रही है।
शिकंजी का करें सेवन
इस मौसम में घर पर बनी शिकंजी, नीबू पानी का सेवन अधिक करें। इससे डीहाइड्रेशन से बच सकते हैं। शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी। घर से बाहर जाएं तो सिर ढक कर जाएं, धूप में घर से बाहर निकलने से बचें।