आगरालीक्स ..आगरा में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, गला सूखने लगा, शरीर का तापमान बढ़े और उल्टी आने लगें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

आगरा में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही गर्म हवा चलने लगी है, इससे शरीर से नमक सहित अन्य पदार्थों की कमी हो रही है। शरीर का तापमान को नियंत्रित करने वाला सिस्टम भी गड़बड़ाने लगा है। ऐसे में कई घंटे धूप में खड़े रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
पंखा चलाकर लेट जाएं
हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। पूरे शरीर पर पानी डालने के बाद पंखे में लेट जाना चाहिए, इससे शरीर का तापमान कम होने लगता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें। सादा पानी की जगह नीबू पानी और इलेक्ट्रल पाउडर लें।