
लेजर क्लीनिक के प्रभारी डॉ यतेंद्र चाहर ने बताया कि क्लीनिक में चार अत्याधुनिक लेजर मशीनें हैं। क्यू स्विच एनडी याग लेजर मशीन में चेहरे के काले दाग, टैटू, झुर्रियां हटाई जा सकती हैं, आईपीएल लेजर मशीन से चेहरे के अनचाहे बालों को हटाया जाएगा। पूवा चैंम्बर में सफेद दाग और सोरियासिस का इलाज होगा। जबकि हेयर एनलाइजर में त्वचा और बालों की जांच की जा सकेगी। क्लीनिक का शुभारंभ प्राचार्य डॉ एसके गर्ग और विभागाध्यक्ष डॉ पीके सिंह ने किया।
एक रुपये में मिलेगा ट्रीटमेंट
लेजर क्लीनिक के लिए मरीजों को अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा, एक रुपये के ओपीडी के पर्चे पर मरीजों को इलाज मिल सकेगा। अलग अलग दिन ओपीडी होंगी, इसका शिडयूल तैयार किया जा रहा है।
Leave a comment