आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कॉलेजों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई। ( Last date of web registration in DBRAU, Agra 20th July 2024)
विश्वविद्यालय सत्र 2024-25 के लिए वेब रजिस्ट्रेशन आठ मई को शुरू किया था।बीए, बीएससी, बीकाम सहित स्नातक पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और संबद्ध कालेजों में 1. 50 लाख सीटें हैं। वेब पंजीकरण कराने के बाद ही आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। 30 जून तक वेब पंजीकरण किए जाने थे, इस दौरान 80 हजार अभ्यर्थियों ने ही वेब पंजीकरण कराया।
आवासीय संस्थानों के साथ ही कालेजों की स्नातक की 45 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।डीएन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार के अनुसार वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वेब पंजीकरण करने के बाद ही अभ्यर्थी आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।