आगरालीक्स…विश्वकप के बाद अब टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड आज जिम्बाब्वे में दिखाएगी जलवा। वर्ल्ड चैंपियन ऑफ लीजैंड्स में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से।
शुभमन गिल की होगी परीक्षा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से पांच टी-20 मैचों की श्रृखंला शुरू होगी। भारतीय टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. जबकि जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी सिकंदर रजा संभालेंगे।
शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा मैच
भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और रियान पराग का डेब्यू हो सकता है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा।
वर्ल्ड चैंपियन ऑफ लीजैंड्स में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से
दूसरी ओर वर्ल्ड चैंपियन ऑफ लीजैंड्स टूर्नामेंट में भारत चैपिंयस का मुकाबला आज पाकिस्तान चैंपियंस के साथ होगा।
भारत ने वेस्टइंडीज को भी हराया
इससे पहले कल भारत और वेस्टइंडीज चैंपियंस के साथ हुए मैच में भारत ने 229 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर डकवर्थ लुइस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 27 रन से हरा दिया।