Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन Agra News: Admission process started in University, process will be done with digital transparency…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Admission process started in University, process will be done with digital transparency…#agranews

474

आगरालीक्स…आगरा के विवि में शैक्षणिक सत्र 2025—26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू. डिजिटल पारदर्शिता के साथ होगी प्रवेश प्रक्रिया. कुलपति ने कहा—इस बार योग दिवस पर बनेगा विश्व कीर्तिमान

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. विश्वविद्यालय इस वर्ष ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन संचालित कर रहा है. कुलपति प्रो आशु रानी की अध्यक्षता मेँ जनसम्पर्क अधिकारी पूजा सक्सेना ने गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें ये जानकारी दीं गईं. इस अवसर पर कुलसचिव श्री अजय मिश्रा तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश उपस्थित रहे और व्यवस्था के साथ सफलता आयोजन असिस्टेंट जनसम्पर्क अधिकारी संदीप शर्मा और तरुण श्रीवास्तव ने की.

प्रवेश प्रक्रिया में डिजिटल पारदर्शिता और सुविधा
कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि इस बार विद्यार्थी स्वयं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर पाठ्यक्रम का चयन करेंगे, तत्पश्चात विभागीय काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विद्यार्थियों के सुविधा हेतु नोडल केंद्रों पर एडमिन द्वारा डाटा संशोधन की व्यवस्था की गई है. साथ ही लॉगइन आईडी पर स्वयं भी सीमित संशोधन संभव होगा. अंतिम तिथि घोषित होते ही सीट लॉकिंग और एडमिट लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. विश्वविद्यालय प्रथम सत्र की परीक्षा भी इसी पोर्टल के माध्यम से कराएगा.

योग दिवस पर प्रदेश स्तर का ऐतिहासिक आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. प्रदेश स्तर पर 50,000 लोगों द्वारा एकसाथ सूर्यनमस्कार कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह कार्यक्रम पालीवाल पार्क व छलेसर परिसर सहित विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर 11 विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिनमें स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में योग वाटिका और मियाबाकी गार्डन का निर्माण भी शामिल है. 18 जून को जुबली हॉल में केएमआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न देशों के योगाचार्य प्रतिभाग करेंगे. साथ ही योग रैली और जन-जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे.

1 से 15 जून तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर भी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग के साथ-साथ हैंडबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग, खो-खो आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह शिविर पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहा है. इस आयोजन में डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना (निदेशक, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद), डॉ. सिंधुजा चौहान, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. उरदेव सिंह तोमर, डॉ. नरेंद्र सिंह, श्री रविशंकर वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

शैक्षणिक विस्तार और नवीन पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय ने इस वर्ष डायटिशियन पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है. इसके साथ ही इंटीग्रेटेड बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों की शुरुआत की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए एनसीईटी को पत्र प्रेषित किया गया है. साथ ही बीए-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमोदन की प्रक्रिया भी चल रही है. वर्तमान में विश्वविद्यालय एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है.

नकलविहीन परीक्षा हेतु नई नियमावली
विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षाओं को नकलविहीन एवं निष्पक्ष बनाने के लिए नई नियमावली लागू करने जा रहा है. इस नियमावली को परीक्षा समिति एवं अकादमिक परिषद से अनुमोदित कराया जाएगा. अन्य विश्वविद्यालयों के नियमों का अध्ययन कर यह नियमावली तैयार की जा रही है. नई नियमावली के तहत, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कॉलेजों एवं संस्थानों के विरुद्ध साक्ष्य आधारित सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर आरोपों पर कठोरतम दंड का प्रावधान होगा. नकल के आरोपित कॉलेजों को दो से तीन वर्षों के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में डिबार किया जाएगा. वर्तमान में 16 कॉलेजों की जांच जारी है.

कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, योग और अनुशासन के क्षेत्र में लगातार नवाचारों के माध्यम से उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है. डिजिटल प्रवेश प्रणाली, योग की वैश्विक सहभागिता और नकलविहीन परीक्षा प्रणाली इस दिशा में प्रमुख कदम हैं. विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्र-हित, पारदर्शिता और गुणवत्ता की दृष्टि से एक आदर्श शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

एजुकेशन

Agra News: University declared the exam results for B.Ed. second year and LLB third year…#agra

आगरालीक्स…आगरा में विवि ने घोषित किया बीएड द्वितीय वर्ष और एलएलबी तृतीय...

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

error: Content is protected !!