आगरालीक्स …आगरा के कोठी मीना बाजार में चल रहे एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार का समापन हो गया, अंतिम दिन बुधवार को 10 रुपए के क्लिचर और हेयरबैंड से लेकर 20 लाख रुपए तक की गाड़ी। रसोई के सामान से लेकर ड्राइंग रूम डेकोरेट करने के लिए हर वर्ग और हर वैरायटी के प्रोडक्ट। एक छत के नीचे एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार में सब कुछ था। बुधवार को अंतिम दिन स्टॉल धारकों द्वारा विशेष ऑफर भी रखे गए, जिसके कारण मेले में खूब भीड़ उमड़ी।
पापड़, अचार से लेकर चार पहिया गाड़ियों तक की एलडीएसेफ मेले में खूब खरीदारी हुई। दीपोत्सव के मौके पर लोगों ने सोफा, अलमारी जैसे प्रोडक्ट के साथ डिजायनर परिधान और धर को सजाने के लिए वंदनवार, दीपक जैसी चीजों की फी खूब खरीदारी की।
अंतिम दिन जादूगर आंचल शर्मा के विशेष शो का भी खूब लुत्फ उठाया लोगों ने। जादू के शो में विशेषतौर पर मम्मी-पापा का हाथ थामें बच्चे नजर आए। इस मौके पर लिम्का बुक रिकार्डधारी आंचल शर्मा का विशिष्ट अतिथि मनोरंजन कर सलाहकार (दर्जा प्राप्त मंत्री) विपुल पुरोहित, आरएम कपूर, अमर उजाला के संपादक नीरज कांत राही ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रावी इवेन्ट के निदेशक मनीष अग्रवाल, मेला संयोजक पीपी सिंह, भारतेन्दु, जतिन गुप्ता, मुनेन्द्र सिंह, सागर, राम शर्मा, रिया शाह, दीपक शाक्य आदि मौजूद थे।

-एलडीएसएफ बेस्ट स्टॉलः यूनी स्टॉर के रवि गुप्ता
-बेस्ट डेकोरेटिव स्टॉलः
–
इन्हें किया गया सम्मानित
बादशाह मसाले, कविता ड्राई फ्रूट, कैच मसाले, मचं फूड, हंटर चाय, वैट ज्वैलर, शिल्पा इंटरप्राइजेज, अशोक परफ्यूम, हाई लिविंग फर्नीचर, पीजा हट, रेमी ओवरसीज प्रा.लि
Leave a comment