आगरालीक्स…. आगरा में दिनदहाड़े पति पत्नी से चार लाख की लूट, दिन में लूट की घटना, रात को पति पत्नी पहुंचे थाने। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा में बुधवार रात थाना ताजगंज में बल्केश्वर निवासी राजा पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में बाईक से अपनी पत्नी ललिता के साथ अपनी ससुराल गौबरचौकी जा रहा था, शाहजहां गार्डन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर उससे बैग छीन लिया, बैग में चार लाख रुपये रखे हुए थे।

फर्नीचर का काम बंद होने पर मिले थे पैसे
राजा ने बताया कि घटिया आजम खां पर उसकी फर्नीचर की दुकान थी लेकिन उसने काम बंद कर दिया। दुकान बंद होने पर भाई ने उसके हिस्से के चार लाख रुपये दिए थे, वह रुपये लेकर अपनी पत्नी के साथ ससुराल में देने के लिए जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उससे बैग छीन लिया, बैग में चार लाख रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने पूछा कि घटना के बाद थाने क्यों नहीं आए तो उसने बताया कि 112 नंबर पर फोन किया था इसके बाद ससुराल चला गया। ससुराल से शाम को लौटने के बाद थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।