
कूडे में लगी थी आग
कुछ देर में पता चला कि कूडे में आग लग गई थी, इससे बिल्डिंग में धुआं भर गया। सुरक्षा गार्डों ने मीडिया को बताया कि सीढ़ियों के पास हर मंजिल पर एक खिड़की खुली हुई है। उससे लोग कूड़ा बाहर फेंकते हैं। किसी ने ऊपर से सिगरेट फेंक दी तो उससे बिल्डिंग के पीछे पडे कूडे में आग लग गई। इससे फैलने वाले धुएं से बिल्डिंग में भगदड़ मच गई। हालांकि समय पर काबू पा लिया गया।
बाहर निकलने का एक ही रास्ता
सात मंजिल एलआईसी बिल्डिंग से निकलने का एक ही रास्ता है। जहां आग लगी थी वहां से अंडरग्राउंड बिजली की केबल और समरसेबल की लाइन जाती है। अगर आग बढ़ती तो शॉर्ट सर्किट से भयानक रूप ले सकती थी। भूतल और लिफ्ट के बगल में होने के कारण ऊपर के लोगों का नीचे आना मुश्किल हो जाता। ऐसे में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस बिल्डिंग की छठी मंजिल पर इससे पहले आग लग चुकी है।
Leave a comment