
इस वर्ष भी भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा का जुलूस 14 अप्रैल की सांय 5 बजे से डा0 अम्बेडकर भवन, कटरा गडरियान नाला काजीपाड़ा से प्रारम्भ होगा। इस शोभायात्रा में लाखों की संख्या में दर्शक भाग लेते हैं। जिसमें लगभग 100 से 120 झांकियां लगभग दो किमी0 लम्बे जुलूस के रूप में लगभग 12 किमी0 का मार्ग तय करती हैं।
शोभायात्रा का परम्परागत् मार्ग डा0 अम्बेडकर भवन, कटरा गडरियान, नाला काजीपाड़ा से प्रारम्भ होकर तिकोनिया जामा मस्जिद, सुभाष बाजार, तिकोनिया मार्केट, जौहरी बाजार, रावतपाड़ा, काला महल, गुदडी़ मंसूर खाॅ, धूलियागंज, नीम दरवाजा, घटिया आजम खाॅ, फुलट्टी बाजार, कोतवाली, हींग की मण्डी, चैराहा मीरा हुसैनी, सदर भट्टी कलेक्ट्रेट रावली, जिलाधिकारी निवास, कुतलूपुर ईदगाह, सांई की तकिया, जिला अस्पताल से छीपीटोला होते हुए औलिया रोड डा0 अम्बेडकर भवन पर 15 अप्रैल को प्रातः 06 बजे पहुॅचेगी। प्रत्येक सैक्टर में 15 से 20 झांकियां होगी।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन मदीना तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने यमुना किनारा होते हुए निकाला जाएगा।
विक्टोरिया पार्क और अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को बिजलीघर की तरपफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को पीडब्ल्यूडी तिराहा होकर निकाला जाएगा।
चीलगढ चौराहे से बुदृद बिहार की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा, इन्हें बालूगंज होकर निकाला जाएगा।
छीपीटोला चौराहे से वाहनों को बालूगंज की तरफ निकाला जाएगा।
सदरभटटी, मीरा हुसैनी चौराहा से कोई वाहन मदीना तिराहे व बिजलीघर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, यह वाहन कलक्ट्रेट और रावली मंदिर की तरफ जाएंगे।
रावली मंदिर गांधी प्रतिमा से कोई भी वाहन काजीपाडा की तरफ नहीं जाएगा।
भारी वाहनों के लिए गुरुवार शाम पांच बजे से लेकर शुक्रवार आठ बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
Leave a comment