आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मोबाइल पर फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि तीन दिन में तेरी डेड बॉडी मिलेगी, इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा। जूनियर डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अभिषेक के मोबाइल पर शुक्रवार को फोन आया, फोन करने वाले ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, उसने कहा कि तीन दिन में तेरी डेड बॉडी मिलेगी तू जानता नहीं है मैं कौन बोल रहा हूं। तूने जौहरी को परेशान किया है, अब तू भी नहीं बचेगा। मोबाइल कॉल के बाद जूनियर डॉक्टरों में खलबली मच गई, पुलिस भी पहुंच गई, फोन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जूनियर सीनियर का है मामला
थाना एमएम गेट पुलिस जांच में सामने आया है कि जूनियर डॉक्टर अभिषेक का जूनियर जिसने जून में प्रवेश लिया था वह कापफी दिनों से कॉलेज नहीं आ रहा है। उसके घर पर भी नोटिस भेजा गया है, उसे सीनियर परेशान कर रहे थे, इसके बाद से वह कॉलेज नहीं आया है। इसके बाद ही जूनियर डॉक्टर अभिषेक को फोन किया गया है।