आगरालीक्स………लायंस क्लब की शाखा द्वारा आयोजित पार्टी वल्गर पार्टी का मामला वायरल होने पर लायंस क्लब द्वारा बुधवार को फ्लेवर रेस्टोरेंट संजय प्लेस में प्रेसवार्ता आयोजित की गर्इ्। लायन जितेंद्र चौहान ने क्लब द्वारा मीडिया में आई वल्गर पार्टी आयोजित किए जाने से सापफ इन्कार किया है। उनका कहना है कि हो सकता है यह पार्टी लायंस क्लब के किसी सदस्य द्वारा आयोजित की गर्इ् हो, क्योंकि लायंस क्लब इस तरह की पार्टी आयोजित नहीं करती है, पार्टी में सेवा कार्यों और शाखा की कार्यप्रगति पर ही चर्चा की जाती है। यह पार्टी किसके द्वारा आयोजित की गई और क्यों इसके लिए सीपी सिंघल, पारस अग्रवाल और निशा रस्तोगी के नेतृत्व में कमेटी गठित की गर्इ् है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल लायंस क्लब की शाखा सदस्य एक महिला ने 28 जून को आयोजित की गई दीवाज नाइट की वल्गर पार्टी पर सोशल मीडिया पर क्लब के बदरंग चेहरे को सामने रखा है। यह खबर स्थानीय खबर में प्रकाशित होने के बाद से खलबली मची हुई है। इसके अनुसार लायंस क्लब की एक शाखा द्वारा 28 जून को पार्टी आयोजित की गई। गोपनीय तरह से आयोजित की गई पार्टी में वल्गर ड्रेस पहले युवतियां उल्टी लटक कर युवकों को ड्रिंक सर्व कर रही थी, उनके साथ जाम से जाम लगने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं थी। हाईपिच म्यूजिक और लाइट में मदस्त होकर क्लब के सदस्य अपनी मर्यादाएं तक भूल गए, वे लडखडाने लगे तो ड्रिंक सर्व करी युवतियों के हाथ का सहारा लेकर हद पार करने में कई बार पिसल भी गए।
Leave a comment